
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हाल ही में घटित अग्निकांड की घटना के दृष्टिगत मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी ने संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण के प्रवर्तन अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में विकास क्षेत्र के अन्तर्गत संचालित समस्त व्यवसायिक, संस्थागत, चिकित्सीय एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग के भवनों में भवन उपविधि एवं अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की गयी।
उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० द्वारा निर्देशित किया गया है कि विकास क्षेत्र में संचालित अस्पतालों, नर्सिंग होम, शैक्षिण संस्थानों, शॉपिंग कॉप्लेक्स, होटल, बैंकेट हॉल, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सार्वजनिक भवनों का सघ्न निरीक्षण अभियान चालाया जाए। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन यन्त्रणों आपातकालीन निकास मार्गों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन विभाग की एन०ओ०सी० तथा स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप भवनों के उपयोग एवं निर्माण की जाँच की जाए।
उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० द्वारा यह स्पष्ट निर्देश दिये गये कि निरीक्षण के दौरान पायी जाने वाली किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा अग्नि सुरक्षा मानकों के विरूद्ध उ०प्र० नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जाए। साथ ही भवन स्वामियों एवं संचालकों को अग्निसुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने तथा सभी सुरक्षा उपकरणों को सदैव क्रियाशील स्थिति में रखने के निर्देश दिये गये।
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास क्षेत्र के सभी भवन स्वामियों एवं संस्थानों से अपील करता है कि वह स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही स्थल पर निर्माण करें एवं उक्त भवन का स्वीकृति के अनुरूप ही उपयोग किया जाए तथा अग्नि सुरक्षा सम्बन्धी सभी प्राविधानों एवं वैद्यानिक मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Leave a Reply