शादी समारोह से आभूषणों से भरा बैग चोरी करने वाले आरोपी से लाखों के जेवर व 3.80 लाख केश बरामद

मुरादाबाद। थाना मझोला पुलिस ने शादी समारोहों में लोगों को निशाना बनाकर जेवरात और नकदी से भरे बैग चोरी करने वाले एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 3.80 लाख रुपये की नकदी तथा लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया पुलिस के अनुसार 22 सितंबर 2026 को अश्वनी सेठी पुत्र मदन गोपाल सेठी निवासी रामगंगा विहार फेस-2, थाना सिविल लाइंस ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक विवाह समारोह के दौरान उनके सोने-हीरे के आभूषणों और नकदी से भरा बैग चोरी हो गया शिकायत के आधार पर थाना मझोला में मुकदमा संख्या  बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।


मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना मझोला पुलिस की टीम ने जांच शुरू की जांच के दौरान पुलिस ने एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया पूछताछ में उसने चौंकाने वाले खुलासे किए बाल अपचारी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ बड़े शहरों में होने वाले शादी समारोहों को निशाना बनाता था। आरोपी महंगे कपड़े पहनकर वेटर या मेहमान बनकर समारोह में प्रवेश कर जाता था और वहां मौजूद लोगों की गतिविधियों पर नजर रखता था। जब कोई व्यक्ति जेवरात या नकदी से भरा बैग कहीं रखकर अन्य कार्यों में व्यस्त हो जाता था तो आरोपी मौका देखकर बैग चोरी कर फरार हो जाता था पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी के बाद उसका साथी मोटरसाइकिल लेकर पहले से बाहर इंतजार करता था दोनों बैग लेकर तुरंत दूसरे राज्य या शहर की ओर निकल जाते थे ताकि पुलिस को सुराग न मिल सके आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि करीब 10 से 12 दिन पहले एक शादी समारोह से उसने अपने साथी के साथ मिलकर जेवरात और नकदी से भरा बैग चोरी किया था पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद कर लिया। बरामदगी में करीब 13 तोला सोने का एक गले का हार लगभग एक तोला वजन के दो सोने के कान के झुमके हीरे जड़ी एक अंगूठी तथा 3 लाख 80 हजार रुपये की नकदी शामिल है पुलिस के अनुसार बरामद आभूषणों की कीमत भी लाखों रुपये बताई जा रही है पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए जेवरों में शामिल एक जोड़ी कान के झुमके आरोपी ने रास्ते में घूम-फिरकर खरीदने वाले एक व्यक्ति को लगभग चार लाख रुपये में बेच दिए थे आरोपी ने बताया कि बिक्री से मिली रकम में से करीब 20 हजार रुपये खर्च कर दिए गए थे पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। आरोपी को किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है और यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने अन्य जिलों में भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं मझोला पुलिस की इस कार्रवाई को शादी समारोहों में सक्रिय चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा हैं।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंन्स कर जानकरी देते हुए बताया की थाना मझोला की टीम और थाना से रिलायंस की पुलिस टीम के द्वारा सीओ भास्कर मिश्रा की पूरी टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है  वही इस घटना का खुलासा करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस टीम को 15000 का इनाम घोषित किया गया है दिनांक 22 सितंबर को निजी होटल शादी समारोह का आयोजन चल रहा था मधु पक्ष का ठेला रखा हुआ था जिसमें से दो व्यक्ति आय और थैला उठाकर चले गए थे मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस टीम दविस देने के लिए रवाना हो गई थी हजारों सीसीटीवी फुटेज खागा ले जाने के बाद जनपद राजगढ़ मध्य प्रदेश से एक बाल उपचारी को गिरफ्तार किया गया पकड़े गए आरोपों का साथी बॉबी नाम का व्यक्ति अभी फरार है उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार काम कर रही है हजारों किलोमीटर की दूरी से आकर यहां इस घटना को अंजाम दिया गया था इस घटना में पकड़े गए आरोपों के कब्जे से 25 लख रुपए तक का आभूषण बरामद किए गए हैं  ₹4 लाख रुपए के आभूषण बेच दिए थे बाकी के तीन लाख 80 हजार रुपए पकड़े गए आरोपों के कब्जे से बरामद कर लिए गए है इस घटना में 100% सामान बरामद कर लिया गया है फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगातार दविस दे रही है जल्दी ही फरार चल रही आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *