आरोपियों ने अलमारी से लाखों की ज्वेलरी की साफ 18 दिन बाद भी मझोला पुलिस खाली हाथ

नगर पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना मझोला पर निरी0/उ0नि0गण के साथ महिला संबंधी अपराध,लंबित विवेचनाओं तथा थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश को समीक्षा बैठक की गई लेकिन इसके बाद भी मझोला थाने क्षेत्र में हुई चोरी की घटना से पीड़ित मजदूर की समस्या का समाधान नहीं हो पा रही लाखों की ज्वेलरी चोरी होने से दुखी मजदूर कई बार थाने और चौकी के चक्कर लगाने के साथ एसएसपी को भी प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगा चुका है लेकिन मझोला पुलिस चोरी के आरोपियों पर कार्यवाही न कर पीड़ित की सुनवाई व उसकी समस्या का समाधान नहीं कर पा रही है ।

मुरादाबाद के मझोला थाने की रामतलैया चौकी क्षेत्र ढक्का में 7 सितंबर 2026 को अलमारी तोड़कर लाखों की जूलरी चोरी करने का मामला सामने आया था । इसके बाद इस घटना से दुखी मजदूर ने 112 पुलिस को कॉल कर बुलाते हुए मझोला थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर चोरी हुई ज्वेलरी वापस मिलने और आरोपियों पर नियम अनुसार कार्यवाही करने की गुहार लगाई । प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए फरमान पुत्र नौशे ढक्का मस्जिद के पास थाना-मझौला निवासी ने बताया 7.09.2026 को लगभग शाम 04:00 बजे प्रार्थी के घर पर कोई नही था घर पर एक युवती थी जो रिश्ते में बहन लगती है फरमान व उसका भाई मजदूरी करने बाहर गए थे आरोप है इसी बीच आरोपी लड़की ने एक युवक के साथ मिलकर सेफ अलमारी तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया पीड़ित फरमान जब मजदूरी कर घर वापस आया तब उसने देखा कि अलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखा सोने का हार व बूंदे जिनका वजन लगभग दो तोला है गायब थे चोरी की घटना की सूचना जल्द ही 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दी और मझोला पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्यवाही करने के साथ ज्वेलरी वापस पाने की गुहार लगाई 18 दिन बीतने के बाद भी चोरी की घटना से दुखी मजदूर की समस्या का मझोला पुलिस अभी कोई समाधान नहीं कर पाई है जबकि पीड़ित मजदूर मझोला थाने के साथ ही रामतलैया चौकी के कई बार चक्कर लगा चुका है ।अब देखना होगा कि मझोला पुलिस और कितने दिन तक पीड़ित मजदूर से उसकी समस्या का समाधान करने के लिए चक्कर लगवाती है । सच का संघर्ष के द्वारा जब इस घटना के विषय में मझोला इंस्पेक्टर से जानकारी ली तब उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब न देकर कहा गया इस मामले में लगे हुए हैं क्षेत्रीय चौकी इंचार्ज है और बात करके देखते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *