प्रशासनिक स्तर से संचालित ‘मिशन संपूर्ण समाधान’ के अंतर्गत आमजन की शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री अनुनय झा के निर्देश पर जनपद की प्रत्येक तहसील में जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों में से प्रतिदिन 05 शिकायतों का अंतिम एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार को जनपद की तहसील ठाकुरद्वारा, कांठ, सदर एवं बिलारी में 05-05, कुल 20 जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया गया। संबंधित उपजिलाधिकारियों एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों से जांच कराई गई तथा प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। निस्तारित प्रकरणों में शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से अवगत भी कराया गया।
तहसील ठाकुरद्वारा
शिकायतकर्ता श्रीमती सुभानी ग्राम बोवदवाला की नया राशन कार्ड बनवाने शिकायत संबंधी पूर्ति निरीक्षक द्वारा जांच आख्या के अन्तर्गत पात्र गृहस्थी राशन कार्ड जारी कर दिया गया है। श्री नईम अहमद ग्राम पाकबड़ा की खतौनी में अंश दुरुस्त कराने संबंधी शिकायत पर तहसीलदार ठाकुरद्वारा द्वारा प्रेषित जांच आख्या के तहत गांटा संख्या 957/1 रकवा 0.652 हे0 का सही अंश दर्ज कर दिया गया है एवं श्री गोपाल सिंह की विरासत दर्ज की शिकायत पर तहसीलदार ठाकुरद्वारा द्वारा प्रेषित जांच में गाटा संख्या 359 रकवा 0.2710 हे0 प्रकरण को निस्तारण करते हुए विरासत दर्ज करा दी गयी है। इसी प्रकार से निवासी ग्राम कालेवाला श्रीमती भूषण देवी द्वारा खतौनी में नाम दुरुस्त करने की शिकायत की गई, जिस पर तहसीलदार द्वारा गांटा संख्या 195 रकवा 2.796 हे0 का प्रकरण निस्तारित कर दिया गया है तथा श्री कमल सिंह निवासी ग्राम जहांगीरपुर द्वारा आय प्रमाण पत्र जारी करने की शिकायत का तहसीलदार द्वारा जांच आख्या के अनुसार आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है।
तहसील कांठ
शिकायतकर्ता श्री राजीव कुमार की अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत का उ0प्र0 राजस्व संहिता 2006 के अन्तर्गत दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को गाटा संख्या 488 रकवा 0.011 हे0 से अवैध रुप से कब्जा हटवाकर मेढ़ बंधवा दी गयी है। श्री विरेन्द्र सिंह की शिकायत को निस्तारित करते हुए प्रधानाचार्य एसडी इंटरनेशनल स्कूल फतेहपुर विश्नोई कांठ की जांच पर पुत्रियां रिया यूकेजी व रितिका एलकेजी सत्र 2025-26 में पढ़ती थी जिनका नाम यू डायस पोर्टल पर चल रहा था, जिसका समाधान कर दिया गया है। श्री नफीसुद्दीन निवासी ग्राम उमरी कलां के अंश दुरुस्ती की शिकायत पर तहसीलदार कांठ की जांच अनुसार नियमानुसार अभिलेखीय प्रक्रिया अपनाते हुए खतौनी में आवेदक का वास्तविक एवं विधिक अंश दुरुस्त करा दिया गया है। इसी प्रकार से श्री नमन कुमार की जाति प्रमाण पत्र की शिकायत पर प्रकरण का निस्तारण हो गया है तथा श्री सतवीर सिंह की अंश दुरुस्ती की शिकायत का गाटा संख्या पर अंश दुरुस्तीकरण की कार्यवाही कर ठीक करवा दिया गया है।
तहसील बिलारी
शिकायतकर्ता श्री कौसल ग्राम दौलतपुर भरकाऊ की खतौनी में अंश दुरुस्त कराने के संबंध में उ0प्र0 राजस्व संहिता की धारा 38(6) के अन्तर्गत गाटा संख्या 168 रकवा 0.0160 हे0 में खतौनी का अंश दुरुस्त करा दिया गया है। ग्राम इमरतपुर सिरसी निवासी श्रीमती किशवरी का भी गाटा संख्या 168 रकवा 0.0161 हे0 में खतौनी में अंश दुरुस्त करा दिया गया है। इसी के साथ ही श्रीमती अलका का नया राशन कार्ड बनाने के प्रकरण पर नया राशन कार्ड बनवा दिया गया है। तहसील बिलारी के निवासी श्री अमर सिंह की खतौनी गाटा संख्या 276 रकवा 0.9430 हे0 में खतौनी अंश दुरुस्त कराने की शिकायत पर उ0प्र0 राजस्व संहिता की धारा 38(6) के अन्तर्गत खतौनी में अंश दुरस्तीकरण करा दिया गया है तथा ग्राम रुस्तमपुर सहसपुर निवासी श्री पवन कुमार के गाटा संख्या 329/0.271,331/0.280 हे0 अंश दुरुस्तीकरण की शिकायत का भी निस्तारण कर दिया गया है।
तहसील सदर
तहसील बिलारी के निवासी ग्राम खंबडिया घाट श्रीमती इन्द्रवती की शिकायत राशनकार्ड में दो बच्चों के नाम इन्द्राज कराने की शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है और श्रीमती निशा निवासी ग्राम सलेमपुर बंगर की राशन कार्ड दिलाये जाने की शिकायत थी, जिस पर राशन कार्ड जारी करा दिया गया है। इसी प्रकार से श्री अमित कुमार तथा श्री कपिल आर्य की सही अंश दर्ज कराने की शिकायत थी, प्रकरण का अंश दर्ज कराकर निस्तारण कर दिया गया है। इसके साथ ही श्री जितेन्द्र ग्राम भैंसिया निवासी की शुद्ध अंश अंकित कराने की शिकायत की गई थी, जिसका साक्ष्यों व सहखातेदारों की सहमति अनुसार अंश शुद्ध करा दिया गया है।
जिलाधिकारी श्री अनुनय झा के निर्देश पर संचालित ‘मिशन संपूर्ण समाधान’ का उद्देश्य केवल शिकायतों का औपचारिक निस्तारण करना नहीं, बल्कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष जांच, नियमानुसार कार्रवाई एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। प्रशासन द्वारा शिकायतों के निस्तारण की निरंतर समीक्षा की जा रही है, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा उन्हें समयबद्ध एवं प्रभावी प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध हो सकें।







Leave a Reply