वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्या के समाधान को लेकर लगातार थाना, चौकी पुलिस कर्मियों को फरियादी की समस्या या शिकायत का बिना देरी के निष्यक्षता और कानूनी शुद्धता के साथ समाधान करने के लगातार दिशा निर्देश दे रहे हैं लेकिन इसके बाबजूद भी बहुत से थाना, चौकी पुलिसकर्मियो पर एसएसपी के यह निर्देश बेअसर नजर आ रहे हैं इन पुलिस कर्मियों का रवैया कुछ ऐसा नजर आता हैं कि मानो यह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश की धज्जियां उड़ा रहे हों ।
कुछ इसी प्रकार का मामला मुरादाबाद के मझोला थाने की रामतलैया चौकी क्षेत्र का सामने आया है जहां एक मजदूर ने चोरी की घटना होने पर चौकी, थाने से लेकर एसएसपी के दरबार तक फरियाद लगाई सभी जगह से चौकी से समाधान करने की बात सामने आई । चौकी के दर पर भी फरियादी कई बार पहुंचा लेकिन मायूसी होकर ही लौटा । आरोपियों पर कार्यवाही न होने से धीरे-धीरे पीड़ित टूटता चला गया थक हारकर सब्र किया और घर बैठ गया और जो शुभचिंतक समस्या के समाधान को प्रयासरत थे उनसे भी मना किया। थाना, चौकी से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक पीड़ित की समस्या का समाधान पहली प्राथमिकता बताने वाले दावे इस पॉलिश कारीगर के लिए खोखले साबित हुए ।

दरअसल मामला मुरादाबाद के मझोला थाने की रामतलैया चौकी क्षेत्र ढक्का में 7 सितंबर 2026 को अलमारी तोड़कर लाखों की जूलरी चोरी करने का मामला सामने आया था। इसके बाद इस घटना से दुखी मजदूर ने 112 पुलिस को कॉल कर बुलाते हुए मझोला थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर चोरी हुई ज्वेलरी वापस मिलने और आरोपियों पर नियम
अनुसार कार्यवाही करने की गुहार लगाई। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए फरमान पुत्र नौशे ढक्का मस्जिद के पास थाना-मझौला निवासी ने बताया 7.09.2026 को लगभग शाम 04:00 बजे प्रार्थी के घर पर कोई नही था घर पर एक युवती थी जो रिश्ते में बहन लगती है फरमान व उसका भाई मजदूरी करने बाहर गए थे आरोप है इसी बीच आरोपी लड़की ने एक युवक के साथ मिलकर सेफ अलमारी तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया पीड़ित फरमान जब मजदूरी कर घर वापस आया तब उसने देखा कि अलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखा सोने का हार व बूंदे जिनका वजन लगभग दो
तोला है गायब थे चोरी की घटना की सूचना जल्द ही 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दी और मझोला पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्यवाही करने के साथ ज्वेलरी वापस पाने की गुहार लगाई दो सप्ताह बीतने के बाद भी चोरी की घटना से दुखी मजदूर की समस्या का मझोला पुलिस कोई समाधान नहीं कर पाई है जबकि पीड़ित मजदूर मझोला थाने के साथ ही रामतलैया चौकी के कई बार चक्कर लगाने के साथ ही एसएसपी के दरबार तक भी फरियाद लेकर पहुंचा लेकिन न आरोपियों पर कार्यवाही हुई न लाखों के जेवर मिले समस्या नहीं सुलझा पाई परेशानी उठाई इसलिए घर बैठकर सब्र किया ।







Leave a Reply