


शुक्रवार को संपूर्ण भारतवर्ष में जहाँ 15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया तब इस राष्ट्रीय पर्व की देश,प्रदेश के साथ जनपद मुरादाबाद में भी स्वतंत्रता दिवस की जबरदस्त धूम देखने को मिली । सरकारी विभागों,निजी संस्थानों आदि में देश की आजादी के लिए बलिदान हुए वीर जवानों को याद करते हुए देश भक्ति के साथ सभी ने ध्वजारोहण किया ।
मुरादाबाद जिलाधिकारी अनुज कुमार ने भी स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर 15 अगस्त शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी ने सभी को शपथ भी दिलाई । इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी कलेक्ट्रेट सभागार समाहरो पहुंचे यहां सभी अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में किस प्रकार हमारा देश अंग्रेजों का गुलाम बना और कैसे बना और कितने वीरों ने किस प्रकार से अपने प्राणों की आहुति देते हुए देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर भारतवर्ष को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराया जिस आजाद भारत में हम आज सांस ले रहे हैं वह हमारे वीर बलिदानियों के संघर्ष एवं बलिदान का परिणाम है इस पर सभी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों ने अपने कर्तव्य निर्वहन को लेकर भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें किस प्रकार से कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का समाधान करें और हमारे जीवन में कहीं ना कहीं संस्कृति की कमी आ रही है जिसके चलते पारिवारिक परिवारों में दूरियां पैदा हो रही है हमें अपनी संस्कृति को भी साथ लेकर चलना चाहिए सभी के बाद जिलाधिकारी अनुज कुमार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए 15 अगस्त पर किए गए ध्वजारोहण के विषय में सभी से पूछा कितने लोग हमारे राष्ट्रीय ध्वज के विषय में जानते हैं की किस रंग का क्या अर्थ है ? जो लोग जानते हैं वह हाथ उठाएं जिन्हें सच में पता हो वह लोग ही हाथ खड़ा करें क्योंकि जिन्हें मालूम होगा उनसे यहां बुलाकर सभी के सामने पूछा जाएगा जिलाधिकारी के इस सवाल पर चंद लोगों ने हाथ खड़े किए और बड़े-बड़े अधिकारी जिलाधिकारी के इस सवाल पर सहमे हुए नजर आए । जिलाधिकारी ने कहा बचपन में तो सभी ने पढ़ा होगा सच बताना लेकिन कोई भी तिरंगे झंडे के रंगों का अर्थ बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाया तब जिलाधिकारी अनुज कुमार ने खुद बताया कि केसरिया रंग सबसे ऊपर है वह वीरता और साहस को दर्शाता है जो सफेद रंग है वह शांति को दर्शाता है वह दिखता है कि हम सभी शांति प्रिय हैं हमारा शांतिप्रिय देश है,लेकिन हम लोग अपनी रक्षा करना जानते हैं । और जो हरा रंग है वह सुख समृद्धि खुशहाली को दर्शाता है और जो बीच में अशोक चक्र है वह यह दर्शाता है कि पूरा देश रूल आफ लॉ से चलता है कानून और व्यवस्था से चलेगा । यह तिरंगे के मायने सभी को मालूम होने चाहिए हम सभी ने तिरंगा दिवस एक माह तक मनाया सभी ने उसे अपने घरों में भी तिरंगा फहराया होगा इसलिए सभी को इसका अर्थ भी पता जरूर होना चाहिए ।




Leave a Reply