*बीस दिन में दो घटनाएं*बाइक सवार महिला के कुंडल तोड़कर हुआ फरार

मुरादाबाद के कपूर कंपनी पुल पर बाइक सवार महिला के कुंडल लूटकर हुआ फरार घटना से दुखी महिला रोती हुई सिविल लाइन थाने फरियाद लेकर पहुंची थाने से पुलिस तुरंत ही महिला को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंची ओर जानकारी करने के बाद पुलिस कारवाही में जुटी । कुंडल लूटने की एक घटना 6 अक्टूबर 2026 को मझोला थाना क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड के पास सामने आई थी जहां दो आरोपी महिला को नशीला पदार्थ देने के बाद कुंडल लूटकर फरार हो गए थे ।

महिला के कुंडल लूटने की घटना आज 26 अक्टूबर 2026 कपूर कंपनी पुल पर सामने आई पीड़ित महिला मंजू पत्नी शीलेंद्र कुमार एकता कॉलोनी थाना मझोला निवासी ने जानकारी देते हुए बताया पति लाकड़ी फाजलपुर स्थित फॉर्म में गार्ड की नौकरी करते हैं 2 दिन पूर्व मोहल्ला नवाबपुरा में चाचा का लड़का खत्म हो गया था ।वहीं जा रही थी महिला का आरोप है कपूर कंपनी पुल पर पहुंची तब पीछे से आए एक बाइक सवार जो कि हेलमेट लगाए हुए था महिला के पास आया और कान पर झपट्टा मार कुंडल तोड़कर फरार हो गया मुझे लगा कि वह बदतमीजी कर रहा है ।लेकिन वह मेरे कुंडल लूट कर भाग गया आरोपी सफेद कलर की बाइक पर अकेला था कुछ लोगों ने पीछे से शोर मचाया कि यह चोर है लेकिन जब तक मैं समझ पाई तब तक वह दूर जा चुका था ।
घटना के बाद महिला का रो-रो कर बुरा हाल था महिला पहले पीली कोठी स्थित नगर निगम कैमरे चेक कराने पहुंची जहां से उसे सिविल लाइन थाने भेज दिया पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस तुरंत ही महिला को लेकर घटनास्थल पर पहुंची । और जानकारी करने के साथ आरोपी की धरपकड़ को कार्यवाही में जुटी । कुछ इसी प्रकार की घटना 20 दिन पूर्व 6 अक्टूबर 2026 को भी मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र रामलीला ग्राउंड के पास सामने आई थी जहां दो आरोपी महिला को कुछ नशीला पदार्थ सुंघा उसके कुंडल लूटने के बाद फरार हो गए थे अब 20 दिन बाद कुंडल लूटने की दूसरी घटना कपूर कंपनी पुल पर सामने आई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *