उत्तर प्रदेश शासन/पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में जनपद मुरादाबाद में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस से निरीक्षक नागरिक पुलिस पद पर पदोन्नत का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान मुरादाबाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को उनके नए पद को लेकर उन्हें स्टार लगाकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ शुभकामनाएं दीं । उपनिरीक्षकों में संजय कुमार सिंह,गंगा शरन,मनोज कुमार तौसीफ रजा आरक्षी से उप निरीक्षक बने संजय कुमार को पदोन्नति होने पर आज दिनांक 09.04.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर, मुरादाबाद द्वारा भी स्टार लगाकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर पदोन्नत उपनिरीक्षक को उनके नवीन दायित्वों हेतु शुभकामनाएं दी गई ।


मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद मुरादाबाद में गुरुवार को पदोन्नत पुलिस कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुरादाबाद कुंवर आकाश सिंह व नगर पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह ने पदोन्नत अधिकारियों को उनके नए पद के प्रतीक स्टार लगाकर सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों हेतु शुभकामनाएं दीं। पदोन्नति पाने की प्रत्येक पुलिसकर्मी की सदैव इच्छा रहती है लेकिन जो पुलिसकर्मी व पुलिस अधिकारी ईमानदारी से अपने कर्तव्य व दायित्वों का निर्वहन करते हुए जिम्मेदारियां निभाते हैं वह जल्द ही पदोन्नति के हकदार बन जाते हैं । ऐसे अधिकारियों में ही संजय कुमार भी शामिल हैं जो पदोन्नति हुए हैं यह इनकी
कड़ी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है यह उनके प्रति विभाग के विश्वास को भी दर्शाता है। संजय कुमार मुरादाबाद जनपद के कई थानों में सेवाएं दे चुके हैं हर जगह इन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाई । यह एक ऐसे अधिकारी हैं जो सदैव अपने कर्तव्य के प्रति सजग प्रतिबद्ध तथा ईमानदार बने रहते हैं मझोला थाने की रामतलैया चौकी पर तैनाती के दौरान इन्होंने नशा माफियाओं पर इस प्रकार का चाबुक चलाया था कि इनके कार्य की सराहना करने से क्षेत्रीय जनता चूक नहीं रही थी क्योंकि इनकी तैनाती से पूर्व इस क्षेत्र में नशा माफिया का एक तरह से राज था और जगह-जगह नशेड़ियों का जमावड़ा रहता था जिससे क्षेत्र वासियों का जीना दुश्वार था । इनकी कार्यवाही के बाद अपराधियों में दहशत और आम लोगों में सुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई और लोगों ने राहत की सांस ली । पदोन्नति होने पर उनके द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि फरियादियों की फरियाद का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण करना और लोगों को सुरक्षा की भावना का एहसास करना उनके उद्देश्य में प्रमुख रहेगा मैं अपने दायित्वों का ईमानदारी से आगे भी निर्वहन करता रहूंगा फ्री मेरा प्रयास रहेगा की चौकी थाने पहुंचने से कोई भी फरियादी कटरा आए नहीं पुलिस को अपना सुरक्षा कवच समझते हुए आए और अपनी समस्या बताएं और उच्च अधिकारीगणों की उमीदों पर खरा उतारते हुए उनका सम्मान पाने को भी प्रयासरत रहूंगा ।


Leave a Reply