दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी मात्र 6 घन्टे में माल सहित गिरफ्तार

मझोला थाना क्षेत्र के ढक्का में दिनदहाड़े चोरी की घटना को अजांम देने वाले दो आरोपियों को छेत्रीय चौकी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया मात्र 6 घण्टे में पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच कर जो कार्यवाही कर सराहनीय कार्य किया चोरी की घटना का शिकार हुए पीड़ित उसके लिए रामतलैया पुलिस की सराहना करते हुए नजर आया । इस घटना को लेकर जब मीडिया के द्वारा चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार से जब जानकारी की गई तब उनके द्वारा चोरी के दो आरोपियों को माल सहित गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही करने की बात सामने आई ।

दरशल पूरा मामला आज शुक्रवार 29 मई 2026 को मुरादाबाद के मझोला थाने की रामतलैया चौकी क्षेत्र ढक्का में उस समय सामने आया जब दोपहर के दो बजे चोरी का आरोप लगाने वाले राहतजान पुत्र जुल्ला नमाज पड़कर अपने चार्जिंग ई रिक्शा के गैराज में पहुँचे । इनके द्वारा कुछ लोगों पर चोरी का आरोप लगाते हुए बताया हम सभी लोग एक बजे जुम्मे की नमाज अदा करने गए थे इसी बीच
अनवर,टिल्लू पुत्र शफायत अली निवासी ढक्का थाना मझोला के द्वारा छत पर से दुकान में घुसकर चोरी की घटना को अजांम दिया । इस दौरान परचून की दुकान में रखे 15 हज़ार रुपए बैटरी चार्ज करने वाले (चार्जरों) सहित लगभग 50 से 60 हज़ार के माल पर हाथ साफ कर दिया । इस घटना को लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के संबंध में मझोला पुलिस को प्राथना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की गई । चोरी की घटना के दौरान आरोपियो की किसी ने माल ले जाते समय वीडियो बनाकर वायरल कर दी जिसके बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरू की और मात्र 6 घण्टे में कार्यवाही करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ माल भी बरामद किया ।
पुलिस के द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही को लेकर शिकायत कर्ता मझोला पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा करता हुआ नजर आया । अब देखना होगा कि दिनदहाड़े चोरी की घटना कारित करने वाले आरोपियो पर पुलिस किस प्रकार की सख्त कार्यवाही करती है जिससे कि यह इस प्रकार की भविष्य में कोई घटना करने का प्रयास न कर सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *