जब्त मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण, तस्करी पर प्रहार: 226 किलोग्राम गांजा विनष्टीकृत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरदाबाद के निर्देशन में जब्त मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण, मादक पदार्थ तस्करी पर प्रहार: 226 किलोग्राम गांजा विनष्टीकृत आज 30 मई शनिवार2026 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के पारित आदेश के अनुपालन में गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय, उ०प्र० लखनऊ की मंशानुसार, जनपद के थानों पर मादक पदार्थों से संबंधित पंजीकृत अभियोग, जिनकी अपील अवधि समाप्त हो चुकी है अथवा अपील का निस्तारण हो चुका है ।

जिससे संबंधित जब्त अवैध मादक पदार्थों के नियमानुसार विनष्टीकरण/डिस्पोजल हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुरादाबाद श्री सतपाल (आईपीएस) के कुशल नेतृत्व में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC), जिसमें श्री सुभाष चन्द्र गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं श्री कुलदीप गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक, कार्यालय जनपद मुरादाबाद की उपस्थिति में जनपद मुरादाबाद के 02 थानों पर पंजीकृत कुल 02 अभियोगों से संबंधित कुल 226 किलोग्राम गांजा अवैध मादक पदार्थ माल का निस्तारण/विनष्टीकरण “सुशीला बायों मेडिकल वेस्टेज प्लांट प्रा० लि०” स्थित ग्राम फतेहपुर विश्नोई, दिल्ली-हरिद्वार बाईपास, थाना क्षेत्र छजलैट, जनपद मुरादाबाद में कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *